उमरिया दर्पणमध्य प्रदेश

पत्रकारों को कोरोना राहत पैकेज में शामिल किया जाए


सीएम के नाम जिला प्रेस परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

उमरिया जिला प्रेस परिषद ने कोविड 19 की वैश्विक महामारी के कारण जारी लॉकडाउन के कारण प्रभावित हुए लोगों के लिए जारी राहत पैकेज में प्रिंट एवम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्यरत पत्रकारों को भी शामिल करने की मांग उठाई है । तत्सम्बन्ध में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन आज कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव को सौंप गया ।
ज्ञापन में कहा गया है कि लॉक डाउन के कारण समाज के सभी वर्गों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है और कइयों की आजीविका का संकट खड़ा हुआ है जिसको संभालने के लिए केंद्र व राज्य सरकारों ने राहत पैकेज का ऐलान किया है , किन्तु खेद जनक है कि उसके दायरे में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को नही रखा गया है । जबकि पत्रकार खुड़ को जोखिम में डालकर रिपोरिटिंग का काम करते हैं । लॉक डाउन के कारण उनकी भी आर्थिक क्षति हुई है ।
प्रेस परिषद ने मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में कोरोना राहत पैकेज में पत्रकारों को शामिल करने और प्रति पत्रकार 25000 रुपये का राहत अनुदान देने तथा सभी पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभ से जोड़े जाने की मांग की है ।
इस दौरान परिषद के अध्यक्ष अरुण त्रिपाठी , वरिष्ठ पत्रकार संतोष गुप्ता, राजेश शर्मा, संतोष कुमार द्विवेदी, बिजेंद्र तिवारी, संजय तिवारी दीपनारायण सोनी , एजाज खान, अंजनी राय, आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88