डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

खाद लेने किसानों की लग रही कतारें,बावजूद नहीं मिल पा रही खाद

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के समनापुर जनपद मुख्यालय स्थित खाद गोदाम से किसानों को लंबी कतारों में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही, जिससे क्षेत्रीय किसान खाद लेने के लिए खाद गोदामों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि समनापुर खाद गोदाम मैं पदस्थ कर्मचारी लापरवाही पूर्वक कार्य करते हैं, समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते, जिससे किसानों की भीड़-भाड़ आए दिन गोदाम में नजर आती है,बावजूद इस ओर कोई ठोस पहल करने विभागीय जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही, जिससे क्षेत्रीय किसानों को काफी परेशान होना पड़ रहा है, दैनिक कार्यों को छोड़ कर किसान खाद लेने के लिए यहां वहां चक्कर काटने को मजबूर हैं। आरोप है कि खाद न मिलने से कुछ किसान बाजार से ऊंची कीमत में खाद खरीद रहे हैं,क्योंकि सरकारी खाद गोदामों में चक्कर काटने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल पा रही।

– कचरों की ढेर की तरह नजर आ रही आधार कार्ड की फोटोकॉपी-समनापुर स्थित खाद गोदाम में पदस्थ कर्मचारीयों की कार्यप्रणाली से जहां क्षेत्रीय किसान परेशान है, जहां चक्कर काटने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल पा रही। गौरतलब है कि खाद की कालाबाजारी को रोकने के लिए शासन प्रशासन द्वारा किसानों से आधार कार्ड की फोटोकॉपी को अनिवार्यता कर दिया गया है, खाद पाने के लिए किसान आधार कार्ड की कई प्रति फोटोकॉपी जमा कर रहे हैं, जहां आधार कार्ड की जमा फोटो कॉपी जिम्मेदारों द्वारा व्यवस्थित ना रखते हुए कचरे की ढेर की तरह लापरवाही पूर्वक खाद गोदाम में फेंका जा रहा है, आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में एक की कॉपी अव्यवस्थित होने से संबंधितों के व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अव्यवस्थित रूप से खाद गोदाम में कचरों की तरह पड़े हजारों आधार कार्ड की फोटो कॉपी के पन्ने अगर सर्वजनिक होते हैं तो मामले का जिम्मेदार कौन होगा,जबकि जिले में धांधली करने के कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88