42 वर्ष से अनवरत रोज़ा अफ्तार सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। रमजान शरीफ की हर 23 रमज़ानुल मुबारक पर हर साल रोज़ा अफ्तार करवाने की श्रंखला मे आज मोहम्मद सगीर राइन, शहीद राइन की जानिब से रानीताल ईदगाह कला मे रोज़ा अफ्तार अपने 42वा रोज़ा अफ्तार क़े रूप मे प्रवेश किया,
रोज़ा अफ्तार मे हज़ारो लोगो ने अफ्तार किया, मग़रिब की नमाज़ हाफ़िज़ अब्दुल कैय्यूम साहब ने अदा करवाई जिसमे मुल्क हिंदुस्तान की तरक्की, खुशहाली, तरक्की और आपसी भाईचारे और साम्प्रदायिक सौहाद्र और एकता क़े लिये हज़ारो रोज़ेदारो ने हाथ उठाकर अपने रब से दुआ मांगी।
धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक, एवं प्रबुद्ध बुद्धिजीवीयों सहित मोहम्मद सगीर राईन, प्यारे साहब, हाजी गुलाम मुहम्मद भूरे पहलवान, सरदार अयाज़ राईन, शहीद राईन, सुहेल अज़हर, मुहम्मद शादाब, इदरीश राजा, इक़बाल राईन, अशफाक़ शेरू सहित हज़ारो लोगो ने अफ्तार करते अल्लाह का शुक्र अदा किया.



