दबंगों ने,दलित परिवार के तीन सदस्यों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट:चौथा सदस्य घायल

महिला से छेड़छाड़ का मामला
जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। जिले की सीमा से लगे दमोह जिले से एक सनसनीखेज हत्याकांड का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहा महिला से छेड़छाड़ के मामले में एक दलित परिवार के तीन सदस्यों को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया गया जबकि एक घायल है। मृतकों में माता पिता और पुत्र शामिल है जबकि दूसरा बेटा घायल हुआ है। मामला जिले के देहात थाने के देवरान गावँ का है जहां पर पटेल और अहिरवार परिवार के बीच महिला से छेड़छाड़ को लेकर कल विवाद हुआ था और विवाद इतना बड़ा की मंगलवार की सुबह पटेल परिवार ने दलित परिवार के ऊपर बंदूक से गोलियां दाग दी। और परिवार के तीन सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया इस फायरिंग में छेड़छाड़ के आरोपी 30 वर्षीय मानक अहिरवार उसके पिता घमंडी अहिरवार उम्र 60 साल और माँ राजप्यारी 58 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मानक के एक भाई को भी गोली लगी है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हत्याकांड की खबर लगते ही देहात थाना पुलिस ने मोर्चा संभाला वही दमोह पुलिस अधीक्षक डीआर तेनिवार ने गावँ पहुंचकर हालातो का जायजा लिया। वहीं घटनाक्रम के बाद जिले के कलेक्टर एस कृष्ण चेतन्य भी मौके पर पहुंचे। एसपी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि महिला सम्बन्धी विवाद की वजह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है जिसमे अब तक 6 आरोपी बताए गए हैं जो कि घटना को अंजाम देने के बाद फरार है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वही कलेक्टर चेतन्य के मुताबिक पुलिस के अलावा रेवेन्यू की टीम भी पूरे मामले की जांच करेगी।





