जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

एचआईवी कॉउंसलर चयन को हाईकोर्ट में चुनौती

जबलपुर दर्पण। नरसिंहपुर के स्वास्थ्य विभाग में हुई एचआईवी कॉउंसलर के पद में की गई अनिमितता के आरोप वाली याचिका दायर की गई हैं। याचिका पर सुनवाई करते हुए, जस्टिस विवेक जैन की एकलपीठ ने गम्भीर मामला मानकर, नरसिंहपुर के कलेक्टर, सीएमओ स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब तलब किया हैं।
यह याचिका नरसिंहपुर निवासी मनीषा पटेल की ओर से दायर की गई हैं। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की अधिवक्ता सुषमा बैरागी ने न्यायालय को बताया कि, एचआईवी कॉउंसलर की चयन सूची में याचिकाकर्ता का सबसे अधिक अंक होने के कारण पहला नाम था, किन्तु उसका चयन न कर, सूची में कम अंक पाने वाले उम्मीदवार का चयन कर दिया गया। जिसे उन्होंने धांधली व अनुचित बताते हुए, न्यायालय से उचित राहत दिए जाने की प्राथर्ना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88