जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
केन्द्रीय विद्यालय की समृद्धि शुक्ला ने सीबीएसई की कक्षा दसवीं परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए
![](https://jabalpurdarpan.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-14-at-5.21.21-PM.jpeg)
जबलपुर दर्पण। केंद्रीय विद्यालय वाहन निर्माणी की द्वितीय पाली में अध्ययनरत समृद्धि शुक्ला ने सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य, उप प्राचार्य व गुरूजनों के मार्गदर्शन से समृद्धि को सभी विषयों में विशेष योग्यता मिली। समृद्धि शुक्ला की सफलता में संगीता पंत व दीप्ति हाजेला का विशेष योगदान रहा। समृद्धि विवेक-मीता शुक्ला की पुत्री है।