पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रभारी ने अधीक्षक को मास्क एवं सेनेटाइजर किया सुपुर्द

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह । देश व प्रदेश सहित नगर में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पंजाब नेशनल बैंक शाखा शहडोल की शाखा प्रभारी रौनक सलीम द्वारा शहडोल पुलिस अधीक्षक को मास्क एवं सेनेटाईजर सुपुर्द किया, ताकि इसे जरूरतमंदों के बीच वितरित किया जा सके। उल्लेखनीय है कि वर्तमान परिदश्य में पूरे भारत में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पंजाब नेशनल बैंक देश की राज्यव्यापी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व अभियान की शुरूआत केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन द्वारा निर्माण भवन से किया गया। इसी तारतम्य के तहत देश के सभी जिला मुख्यालयों में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं के माध्यम से जिला मुख्यालयों में मास्क एवं सेनेटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा है , जिसे की जरूरतमन्दों को वितरित किया जा सके। इस अवसर पर शिव पटेल व अन्य लोग उपस्थित थे।



