जबलपुर दर्पण

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव: एड. आशीष त्रिवेदी ने भरा नामांकन

जबलपुर दर्पण । राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव के अंतर्गत अधिवक्ताओं के बीच उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला, जब युवा, एवं ऊर्जावान अधिवक्ता एड. आशीष त्रिवेदी ने अपने समर्थकों के विशाल समूह के साथ नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।
एड. आशीष त्रिवेदी, अधिवक्ता समुदाय में एक सशक्त एवं सक्रिय नेतृत्व के रूप में पहचाने जाते हैं। वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए सतत संघर्षरत रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि वे स्वर्गीय आदर्शमुनि त्रिवेदी के ज्येष्ठ पुत्र हैं, जिन्होंने अपने जीवनकाल में अधिवक्ताओं के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एड. आशीष त्रिवेदी भी अधिवक्ता समुदाय की आवाज को मजबूती देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
नामांकन के दौरान वरिष्ठ, युवा, महिला अधिवक्ता सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति ने उनके प्रति विश्वास और समर्थन को स्पष्ट रूप से दर्शाया। नामांकन में वरिष्ठ अधिवक्ता उमाकांत शर्मा, उमेश पांडे, के के पांडे निखिल तिवारी एम एम नेमा, मुकेश श्रीवास्तव बालकिशन चौधरी आलोक मिश्रा, आलोक तिवारी रामजी विश्वकर्मा प्रशांत अवस्थी सम्पूर्ण तिवारी एस एस ठाकुर वैभव सिंह ओ पी अग्निहोत्री असीम त्रिवेदी अपूर्व त्रिवेदी आदि उपस्थित थे। आदि समर्थकों ने उत्साहपूर्वक नारे लगाकर उनका स्वागत किया और जीत के प्रति भरोसा जताया।
इस अवसर पर एड. आशीष त्रिवेदी ने कहा कि वे अपने बुजुर्ग अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन में सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए निरंतर कार्य करेंगे तथा परिषद में उनकी मजबूत आवाज बनेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88