जबलपुर दर्पण
हिमांशु खरे बने फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष

जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश की शीर्ष उद्योग एवं व्यापारिक संस्था, फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष पद पर हिमांशु खरे के निर्वाचित होने पर प्रदेश के उद्योग एवं व्यापार जगत में हर्ष है। इस अवसर हिमांशु खरे ने बताया कि वे उद्योग एवं व्यापार जगत अपेक्षाओं को पूर्ण करने हरसंभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर जबलपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, महाकौशल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, कैट, लघु उद्योग संघ सहित सभी औद्योगिक व्यापारिक संगठनों ने हिमांशु खरे को शुभकामनाएं दी हैं।



