जबलपुर दर्पण
श्री कृष्ण जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु

बरेला जबलपुर दर्पण । वार्ड नंबर 11 में महिला मंडल एवं वार्ड के समस्त लोगों द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास पीठ से कथा वाचक अजीत कृष्ण शास्त्री द्वारा आज प्रहलाद चरित्र का मार्मिक वर्णन और कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया। कृष्ण जन्म होते ही चारों ओर धूम मच गई बाजे गाजे के साथ कृष्ण जन्म का महोत्सव मनाया गया। आयोजन समिति महिला मंडल एवं वार्ड वासियों ने सभी धर्म प्रेमियों से कथा में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।



