अक्षय तृतीया पर जबलपुर में सजेगा सामूहिक विवाह का मंडप, कुशवाहा समाज ने शुरू की तैयारियां

जबलपुर दर्पण । पावन पर्व अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर इस वर्ष भी जबलपुर में सामाजिक समरसता और सादगी की अनूठी मिसाल देखने को मिलेगी। जबलपुर संभागीय कुशवाहा समाज द्वारा आगामी 20 अप्रैल 2026, सोमवार को मंत्री लोकनिर्माण विभाग मध्यप्रदेश शासन के मुख्य आतिथ्य, महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज के विशिष्ट आतिथ्य, पार्षद गौरीघाट श्रीमती शारदा कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष श्री बैजनाथ की उपस्थिति एवं हरगोपाल कुशवाहा की अध्यक्षता में एक भव्य सामूहिक सामाजिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
कुशवाहा धाम में होगा आयोजन
यह गरिमामयी कार्यक्रम ग्वारीघाट स्थित कुशवाहा समाज के मुख्यालय “कुशवाहा धाम“ श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर, महान सम्राट अशोक चौक में 20 अप्रैल 2026 को सुबह 10ः00 बजे से श्री पंचमुखी हनुमानजी का पूजन उपरांत वैवाहिक एवं परिचय सम्मेलन 10ः30 बजे, बारात आगमन एवं द्वार पूजा 11ः00 बजे, जयमाला दोपहर 12ः00 बजे, मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का स्वागत 12ः30 बजे, वैवाहिक कार्यक्रम एवं परिचय सम्मेलन दोपहर 01 बजे, मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का उद्बोधन 01ः30 बजे, भोजन दोपहर 02ः30 बजे से 03ः30 बजे तक, विदा समारोह सायं 04ः00 बजे एवं कार्यक्रम का समापन एवं आभार सायं 04ः30 बजे संपन्न होगा। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त में समाज के युवक-युवतियों का आदर्श विवाह कराया जाएगा। समाज के पदाधिकारियों में राजेंद्र पटेल,अशोक वर्मा, मुन्ना कुशवाहा भैया आदि ने सभी गणमान्य लोगों से उपस्थिति की अपील की है।




