शपथ ग्रहण समारोह कल

जबलपुर दर्पण। श्री विश्वकर्मा महासंगठन म.प्र. जबलपुर के दो वर्षीय चुनाव 2024 – 2026 के लिए सर्व सम्मति से गौरवपूर्ण और सौहाद्र्रपूर्ण गरिमा के साथ सम्पन्न हुए, अध्यक्ष ,सर्व रमेश कुमार विश्वकर्मा , महासचिव ओम प्रकाश विश्वकर्मा , कोषाध्यक्ष ,अरविंद विश्वकर्मा को सर्व सम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए आप सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई सामाजिक एकता और प्रगतिशीलता की शुभकामनाएं।
जिनका शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 09 जून 2024 को समय सायं 5 बजे से 7 बजे तक इंडियन कॉफ़ी हाउस कृषि कॉलेज आधारताल जबलपुर म.प्र. स्थल पर आयोजित होने है।अतः सभी सामाजिक बन्धुवरों माताओं बहिनों के सादर आमंत्रित किया जाता है बी.पी.विश्वकर्मा द्वारा सभी सम्मानीय जनों को उपस्थित होने का निवेदन किया गया है।



