जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शासन के विभिन्न विभागों में दिव्यांगजनों हेतु विशेष भर्ती अभियान

जबलपुर दर्पण। मप्र शासन द्वारा शासन के विभिन्न विभागों में दिव्यांगजनों हेतु विशेष भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी पदों पर दिव्यांगजनों हेतु भर्ती की जा रही है। इसी तारतम्य में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, दिव्यांग प्रकोष्ठ, शासकीय महाकोशल कला एवं वाणिज्य स्वशासी महाविद्यालय, जबलपुर एवं राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यागों जनों को आवेदन फार्म भरने में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए आवेदन फार्म भरने हेतु 03 हेल्प सेंटर बनाये गये है। जिसमें दिव्यांगजन उपस्थित होकर आवेदन फार्म भरवा रहे है।
प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय समन्वयक, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, जबलपुर संभाग एवं डॉ. शिवेन्द्र सिंह परिहार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संघ ने बताया कि शासन द्वारा दिव्यांगजनों हेतु विशेष भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। इस हेतु हिंदी विभाग, शासकीय महाकोशल कॉलेज, राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ज्ञानदीप स्पर्श उच्च शिक्षा कन्या छात्रावास न्यू डिलाइट कैंपस, जबलपुर एवं राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ कार्यालय, धनवंतरी नगर, जबलपुर को हेल्प सेंटर बनाये गये है। जिसमें जबलपुर संभाग के दिव्यांग विद्यार्थियों को विज्ञप्ति पदो ंके फार्म भरने में आने वाली समस्याओं के समाधान एवं उनके फार्म भरवाये जा रहे है। जिसमें अभी तक 720 दिव्यांगों के फार्म भरवाये जा चुके है और यह प्रकिया अंतिम तिथि तक जारी रहेगी। प्रो. शुक्ल ने बताया कि इस भर्ती प्रकिया में अधिक से अधिक विद्यार्थी सफल हो यही प्रयास है। इस अवसर पर डॉ. महेन्द्र कुमार कुशवाहा, मनीष कुमार रघुवंशी के साथ अन्य उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page