डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

भाजपा जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। विगत दिवस भारतीय जनता पार्टी के विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति सम्पन्न हुई है। इसी तारतम्य में भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सभी मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरूआत की। भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के राजनैतिक परिदृश्य में भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को सर्व स्वीकार्यता, संगठन की शक्ति और भाजपा की सरकारों के कल्याणकारी कार्यो और सेवा भावों की गूंज है।भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं प्रदेश के सामूहित प्रयासों के बल पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमने पहले विधानसभा चुनाव 2023 और फिर लोकसभा चुनाव 2024 में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। भाजपा की विस्तारित जिला कार्यसमिति में यह बताते हुए गौरव महसूस हो रहा है कि विधानसभा चुनाव में अभी तक की श्रेष्ठ उपलब्धि प्राप्त करते हुए 48.57 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त कर लगभग 61 प्रतिशत बूथों पर जीत दर्ज करते हुए 163 विधानसभा मे विजय श्री प्राप्त की है। वहीं लोकसभा चुनाव में 59.57 दर्ज करते हुए लगभग 80 प्रतिशत बूथो पर विजयश्री के साथ लोकसभा की सभी 29 सीटें जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भारतीय जनता पार्टी की यह विस्तारित कार्यसमिति जिला के समस्त मतदाताओं का सम्मान और आदर से कोटि कोटि धन्यवाद ज्ञापित करती है।भाजपा अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ चल रही है। और संगठन तंत्र की शक्ति ही वैभव का चित्र सजाती है। हमारी सरकार ने विकसित भारत के लिए विकसित मध्यप्रदेश में आगामी 5 वर्षो मे प्रदेश की वार्षिक बजट को दोगुना कर दी है घरेलू नल जल कनेक्शन, खेती को लाभकारी का धंधा बनाने के लिए श्रीअन्न के अन्तर्गत जिला डिण्डौरी में श्री अन्न अनुसंधान केन्द्र कृषि क्षेत्र में स्थापना की जा रही है। गंभीर रोगियों के लिए म.प्र. सरकार ने एयर ऐम्बूलेंस सेवा योजना लखपति दीदी, दीदी उज्जवला योजना, मातृ वंदना योजना, स्वामित्व का अधिकार पी.एम. श्री योजना के अन्तर्गत 730 विद्यालय जिसमे डिण्डौरी चन्द्रविजय महाविद्यालय को सम्मिलित किया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. सुनील जैन ने कहा कि अभी हाल ही में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व सफलता के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा व केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं आपने मार्गदर्शन, प्रेरणा व संबल देकर इस विजय को सुनिचिश्त किया है। निश्चित ही यह बड़ी जीत हमें मध्यप्रदेश की सेवा और सुशासन की बड़ी जिम्मेदारी का एहसास कराती है। इसी भाव से माननीय मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार और माननीय प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की अध्यक्षता में संगठन अपने करतब पथ पर अग्रसर है। पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाशचंद जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भाजपा जिला कार्यसमिति हार्दिक बधाई प्रेषित करती है। देश की जनता जनार्दन, कार्यकर्ताओं का अभिनंदन और आभार व्यक्त करती है। यह ऐतिहासिक एवं सुखद् अनुभूति है कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के 76 वर्ष मे देश के जनमानस ने किसी प्रधानमंत्री को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप मे जनादेश देकर स्वीकारोक्ति किया है। यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरवान्विंत करने वाला पल है। इससे पहले पं. जबाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री रहे है। तब कि परिस्थितिया कुछ अलग थी, उस समय देश की जनता आजादी के उत्साह मे सराबोर थी, किसी विपक्षी दल की चुनौतिया नही थी, लेकिन आज की परिस्थितिया अलग है। अनेक विरोधी दल, देश की जनता को गुमराह, भ्रमित कर वोट पाने की जुगत मे लगे है। ऐसे मे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री का बनना ऐतिहासिक चमत्कार से कम नही है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि 2024 का ये चुनाव नीति, नीयत, निष्ठा और निर्णयों पर विश्वास का चुनाव रहा है मजबूत और निर्णायक सरकार मे विश्वास, सुरक्षा स्थिरता और निरंतरता में विश्वास, ईमानदारी और कडी मेहनत में विश्वास और सुरक्षा व समृद्वि मे विश्वास सरकार की गारंटी में विश्वास, विकसित भारत के संकल्प मे विश्वास का रहा है। 10 वर्षो की सेवा व सुशासन पर जीत की मुहर जनता ने लगाई है। जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी ने आगामी कार्यक्रम 10 से 15 जुलाई तक मण्डल कार्यसमिति, 15 से 20 जुलाई तक शक्तिकेन्द्र सम्मेलन, 21 जुलाई गुरूपूर्णिमा, 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस, 28 जुलाई मन की बात 23 जून से 4 जुलाई को एक पेड़ मां के नाम व मतदाता अभिनंदन यात्रा और महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया जाना है, जिसकी विस्तृत रूपरेखा मण्डल अध्यक्षगण तैयार कर जिला कार्यालय को सूचित करें। कार्यसमिति के दौरान राजनैतिक प्रस्ताव का वाचन जिला उपाध्यक्ष दिलीप ताम्रकार व समर्थन जिला उपाध्यक्ष बद्रीप्रसाद साहू वहीं बधाई प्रस्ताव जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर व जिला उपाध्यक्ष प्रीतम मरावी ने समर्थन किया। वहीं जिला मंत्री राजेन्द्र प्रसाद दुबे ने गत दिवस हुए स्वः केदार प्रसाद बिलैया, स्वः अनिल नायक, स्वः लोकेन्द्र यादव सहित कार्यकर्ताओं के निधन पर पर शोक सभा का आयोजन किया गया एवं दो मिनट का मौन रख कर श्रद्वांजली व्यक्त किया। कार्यक्रम मै मंच संचालन मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर व आभार अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश धुमकेती ने व्यक्त किया। उक्त बैठक में जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर, बद्रीप्रसाद साहू, दिलीप ताम्रकार, महेश सिंह पाराशर, सुशीला मार्को, प्रीतम मरावी, जिला मंत्री मनका सिंह वनवासी, राजेन्द्र प्रसाद दुबे, कीर्ति गुप्ता, मोहन मरावी, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, जिला सह मीडिया प्रभारी अनूप गुप्ता, आशीष वैश्य, जिला सोशल मीडिया संयोजक पवन शर्मा, सह सोशल मीडिया संयोजक अविनाश सिंह सैनी, आई.टी. संयोजक राहुल पाण्डेय,जिला पंचायत उपाध्यक्ष डाॅ. अजु जितेन्द्र ब्यौहार, जनपद अध्यक्ष आशा सिंह धुर्वे, प्रियंका आर्मो, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह ठाकुर, हेमसिंह राजपूत, राजकुमार मोगरे, कृष्णकुमार मिश्रा, वरिष्ठ नेता सरमन सिंह ठाकुर, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश सिंह धुमकेती, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह परस्ते, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष परसराम नागेश, महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, पि.वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चंदेल, रमेशचद राठौर, मण्डल महामंत्री भागीरथ उरैती, चन्द्रशेखर नायक, अनिल साहू, अशोक शर्मा, आकाश नामदेव, रीतेश जैन, भरत पट्टा, रधुवीर सैयाम, मनका ठाकुर, जयसिंह सरैया, सुरेश नायक, चमरू यादव, श्वेता जैन,सौरभ सोनी, नीलू जैन, भगवत मरावी, प्रेमसिंह धुर्वे, धनेश धनंजय, सरजूप्रसाद ठाकुर, रजनी मंदे, जगदीश धुर्वे,कुंवरिया मरावी, शत्रुघन पाराशर, गोर्वाधन सरैया, धर्मेन्द्र जैतवार, कुंजन नंदेहा, राजेन्द्र बर्मन, राज साहू, बैजनाथ साहू, लवकुश राठौर, रमेशकुमार परमार सहित बड़ी संख्या मे पदाधिकारी सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहें। 


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page