मृतिका के पति को संबल योजना के तहत दी गई सहायता राशि

ट्रैक्टर में टक्कर लगने के बाद पत्नी की हो गई थी दर्दनाक मौत।
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। ट्रेक्टर दुर्घटना में हुई महिला की मौत के बाद पति को शासन द्वारा संबल योजना के तहत सहायता राशि प्रदान की गई है। बताया गया कि पिछले महिनों में गांव के एक व्यक्ति की मकान निर्माण में मजदूरी का कार्य कर रही ज्योति सैयाम उम्र 25 वर्ष की ट्रैक्टर से टक्कर लगने से मृत्यु हो गई थी, घटना के बाद पति तेजी सिंह सैयाम को भाजपा के मंडल अध्यक्ष वा जनपद उपाध्यक्ष सुशील राय की मौजूदगी में सरपंच श्रीमती कमली बाई सैयाम, सचिव राजाराम साहू, मंडल के कोषाध्यक्ष रामानुज राव के द्वारा उसके घर जाकर संबल योजना के मृतक की पत्नी को संबल योजना के तहत तहत ₹5000 की सहायता राशि दी गई है।



