राष्ट्रीय अपराध विरोधी एवं मानव अधिकार बल की बैठक सम्पन्न

मंडला- राष्ट्रीय अपराध विरोधी एवं मानव अधिकार बल की कार्यकारिणी की बैठक प्रदीप खरबंदा जी के आवास में 30 जुलाई दिन शुक्रवार को आहूत की गई जिसमें पूर्व संयोजक/संगठक स्वर्गीय भोजराज भोजू के आकस्मिक निधन होने के कारण प्रदीप खरबंदा को जिला संयोजक सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया एवं मुक्तेश मोदी को विधि सलाहकार, श्रीमति कामिनी राय को उपाध्यक्ष, संदीप दुबे को उपाध्यक्ष, एवं अशोक सोनी को सचिव पद पर नियुक्ति पत्र संगठन के जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन सराफ द्वारा प्रदान किये गये संगठन के नियमों की जानकारी सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं दी गयी संस्था के महासचिव स्वर्गीय राजेंद्र पटेल राजा भैया पूर्व नगरपालिका अधिकारी और स्वर्गीय श्री भोजराज भोजू भैया को अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा श्रृद्धांजलि अर्पित की गयी इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष चंद्रमोहन सराफ ,प्रदीप खरबंदा संयोजक , सुभाष नामदेव वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,एडवोकेट संजय चौरसिया प्रवक्ता, विधि सलाहकार, प्रशांत मोदी जिला उपाध्यक्ष , सतीश झारिया ब्लाक अध्यक्ष मोहगांव , पोहप सिंह भारत प्रवक्ता , योगेश चौरसिया उपाध्यक्ष , ऋषि राय नगर अध्यक्ष, नजीर अल्वी सहसचिव, , नैनपुर से कमल जायसवाल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, अनिल जांगडे मीडिया प्रभारी , शरद श्रीधर ब्लाक अध्यक्ष नैनपुर, लखन ठाकुर उपाध्यक्ष पदमी, गणेश पटेल सहसचिव, मंजूश्री अग्रवाल महासचिव, रेखा महोबिया उपाध्यक्ष, अनीता तिवारी उपाध्यक्ष, सुमन श्रीवास महासचिव, सुनील राय, प्रेम कुमार ठाकुर, अशोक सोनी, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।



