जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

श्रीकृष्ण की मूल भावना एकजुटता का प्रतीक है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा

जबलपुर दर्पण । -सनातन धर्म महासभा जबलपुर के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा विगत 45 वर्षों से निरंतर सामूहिक रूप से निकाली जा रही है, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को दोपहर 2 बजे सनातन तिराहे पुराने बस स्टैंड से संत महात्माओं की अगुवाई में श्रीकृष्ण मंदिर गोरखपुर,यादव महासभा, गोपाललाल जी महाराज मंदिर हनुमान ताल, श्रीराम मंदिर मदन महल, श्रीकृष्ण मंदिर छोटी ओमती, गोपाल मंदिर घमापुर जयश्री कृष्णी सभा बाई का बगीचा, झूलेलाल मंदिर भरतीपुर की नयनाभिराम झांकियो और भगवान के विभिन्न स्वरूपों के विग्रहों के साथ जगदीश मंदिर गढाफाटक की सजीव झांकियो में श्रीकृष्ण लीलाओं का शोभायात्रा मार्ग में मंचन होगा, सर्व समाज की सक्रिय भागीदारी ही सनातन संस्कृति और धर्म के प्रचार-प्रसार में सहायक होगी उक्त उद्गार
पं राम कुशल पांडे, श्याम साहनी, गुलशन मखीजा, शरद काबरा, प्रवेश खेड़ा ने श्रीराम मंदिर मदन महल में सनातन धर्म महासभा जबलपुर की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा बैठक में कहे।
रमेश शर्मा, विष्णु पटेल, मनोज नारंग, के के बस्सी मंदिरों की झांकियो से श्रीकृष्ण के सनातन धर्म प्रचार प्रसार के साथ सामूहिक रूप से एक साथ श्रीकृष्ण की मूल भावना एकजुटता का आग्रह किया।
राकेश पाठक, लोकराम कोरी, राजेन्द्र प्यासी, अतुल मनोध्या, संजय राठौर, आर के कपूर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा की तैयारियों में प्रशासनिक सहयोग के साथ नागरिकों से सहभागिता की अपेक्षा की।
श्रीमती निशा राठौर, रीतू बडगैया, नीता चावला, आभा साहू ने कहा कि महिला मंडल पीत वस्त्र परिधान पहनकर और बच्चों को श्रीकृष्ण कान्हा के विभिन्न स्वरूपों में साम्मलित होने के साथ ही, मातृशक्ति बड़ी संख्या में शामिल होकर सामूहिक रूप से भव्यता प्रदान करेगी।
विष्णु पटेल,
नंदकिशोर अग्रवाल, आशीष बैनर्जी शोभायात्रा में हरिनाम संकीर्तन करते हुए भगवान के जयघोष के साथ निरंतरता बनाने की बात कही।
डा के सी चोपड़ा, रामजी अग्रवाल, सुरेन्द्र पाल नारंग, राजीव भाटिया,मनोज शर्मा, मुकेश कथूरिया, शोभायात्रा को विशाल बनाने घर दुकान प्रतिष्ठान को सजाने तोरणद्वार लगाने के लिए जनसंपर्क करने का सुझाव दिया।
पं चंदशेखर शर्मा, अमृत पुंज, विध्येश भापकर ने युवाओं की सक्रियता के लिए सभी युवा संगठन और नवयुवक मंडल को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया।
संजय पटेल, सुभाष खत्री, गुरूदास शर्मा, अनिल चंडोक, प्रदीप मलिक, डॉ विवेक शर्मा, मनीष पोपली, शालू कपूर, अंबर पुंज, जतिन नारंग, प्रशांत बाजपेई, डॉ संदीप मिश्रा, संजय भाटिया, नीरज मिश्रा, ललित पटेल सहित सनातन धर्म महासभा, राम मंदिर मदन महल, कृष्ण मंदिर गोरखपुर, सनातन श्रीकृष्ण मंदिर छोटी ओमती, रामलीला समिति गढ़ा, समरसता सेवा संगठन, पंजाबी यूथ एसोसिएशन पंजाबी महासंघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88