श्रावण मे जलाभिषेक का विशेष महत्व

जबलपुर दर्पण । – निरंतर शिवाराधना से ही समस्त बाधाओं का शमन होता है, श्रावण मास में जलाभिषेक पूजन अर्चन करने वाले श्रावकों को साधना का फल हजार गुना प्राप्त होता है, नर्मदा मैया के तट पर शिव निरंतर विचरण करते हैं, नर्मदा का हर कंकर शंकर है, प्रकृति की हर वस्तु में शिव का वास है क्योंकि संपूर्ण ब्रह्मांड शिवलिंगाकर है उक्त उद्गार नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास जी महाराज ने नरसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज श्रावण मास महोत्सव में नर्मदेश्वर महादेव के
रूद्राभिषेक षोडशोपचार पूजन में कहे।
श्रावण मास में प्रतिदिन जलाभिषेक षोडशोपचार पूजन रूद्राभिषेक में आज विशेष मास शिवरात्रि पूजन में डॉ.दीपक बहरानी , डॉ. वी के भारद्वाज, डॉ अंजली भारद्वाज,मुन्ना पाण्डेय, सुशील पटेल,रामफल शास्त्री,प्रियांशु हिमांशु शास्त्री सहित श्रृद्धालुओं की उपस्थिति रही।


