कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

एनएसयूआई ने रोकी ट्रेन

आर पी एफ ने किया गिरफ्तार

कटनी दर्पण । पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडरों में बढ़ती हुई कीमतों के विरोध में आज एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दिव्यांशू मिश्रा अंशू के नेतृत्व में सैकड़ो  कार्यकर्ताओं नेे रेल्वे स्टेशन पहुचकर नारेबाजी करते हुए टेन के पहिए जाम कर दिए।दोपहर करीब 3 बजे प्रदर्शनकारी स्टेशन में नारेबाजी कर रहे थे तभी रीवा कावड़िया एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पंहुची जब तक आरपीएफ जवान कुछ समझ पाते तब तक सभी प्रदर्शनकारी इंजन के उपर चढ़ गये और पहिया जाम कर दिये जिससे ट्रेन करीब 20 मिनट तक आगे नहीं बढ़ पायी। जिसके बाद आरपीएफ जवानों ने प्रदर्शकारियों को हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। सख्ती दिखाते हुए सभी को नीचे उतारने के बाद थाने ले जय गया।इस दौरान भी नारेबाजी जारी रहीं।जिलाध्यक्ष अंशू मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा आम जनों को बेतहाशा महंगाई के रूप में भुगतना पड़ रहा है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने करीबियों को फायदा पंहुचाने के लिए पूरे देश को मंहगाई की आग में झोंक रहे हैं।आज रेल रोको आंदोलन के माध्यम से हमने केंद्र सरकार को चेतावनी दी हे की नींद से जागो और जनता को सस्ता डीज़ल पेट्रोल और घरेलू गैस उपलब्ध कराओ नहीं तो कुर्सी छोड़ दो।रेल रोको आंदोलन में मुख्य रूप से युवा महासचिव रौनक़ खंडेलवाल,महसचिव आदित्य कटारें,मुड़वारा अध्यक्ष शुभम मिश्रा,तिलक कालेज अध्यक्ष अजय खटीक,व.गढ़अध्यक्ष रिशिराज तिवारी,बहोरीबंद अध्यक्ष विपिन तिवारी,अर्पण परोहा,ऋषभ मिश्रा,शिवम् गर्ग,अजीत गौतम सहित बड़ी संख्या में कर्याकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88