बालाघाट दर्पणमध्य प्रदेशस्वास्थ्य/सेहत दर्पण
सीएचएमओ डॉ पांडेय ने वारासिवनी एवं खैरलांजी के अस्पतालों का किया निरीक्षण

बालाघाट। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने 12 फरवरी को सिविल हॉस्पिटल वारासिवनी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरलांजी का निरीक्षण की वहां की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने कोविड वैक्सीन टीकाकरण के निगरानी कक्ष, कोविड वैक्सीनेशन कक्ष, ऑब्जर्वेशन कक्ष, प्रबंधन कक्ष, डिलीवरी पॉइंट, एक्स रे कक्ष, प्रसूति कक्ष, पोषण पुनर्वास केंद्र खैरलांजी, पैथोलॉजी लेब रूम का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होने बताया कि खैरलांजी विकासखंड को 10 दिनों के लिए टीबी के नए रोगियों की पहचान हेतु मोबाइल डायग्नोस्टिक एक्स-रे वेन 13 फरवरी 2021 से 10 दिनों के लिए राज्य क्षय कार्यालय से उपलब्ध कराई जा रही है। जिसका उचित उपयोग एवं मरीजो की जांच की जानी है। डॉ पांडेय ने इसकी तैयारी के सम्बंध में जानकारी ली एवं उपस्थित स्टाफ को स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार लाने के लिए अवश्य दिशा निर्देश दिए । इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ खिलेंद्र पाल, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ रामजी भलावी एवं हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। वारासिवनी मे मेडीकल ऑफीसर डॉ सुयोग माधुरकर, डॉ विक्रम शरणागत, बीपीएम संजय तुरकर एवं हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।



