बर्तन बैंक एवं झोला बैंक का किया शुभारंभ

नगर परिषद मझौली में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत अधिकृत सहयोगी संस्था रॉस इंडिया भोपाल एवं इम्पीरियल शिक्षा समिति द्वारा बर्तन बैंक एवं झोला बैंक का शुभारंभ किया गया।
जिसका उद्देश्य:- जन्मदिन सगाई, लगन, भंडारा एवँ शादी इत्यादि के शुभ अवसरों पर खाने के दौरान उपयोग किए जा रहे सिंगल यूज प्लास्टिक एवं डिस्पोजल का उपयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंध कराना है एवं उसकी जगह प्राकृतिक रूप सामग्रियों जैसे:- दोना, पत्तल, कुल्हड़, इत्यादि एवं स्टील के बर्तनों के उपयोग को बृहद रूप से बढ़ावा देना है। इस योजना के अंतर्गत नगर परिषद द्वारा स्टील के बर्तन जैसे थाली ग्लास चम्मच, चारकॉल जग, भगोना ,कढाई इत्यादि विभिन्न अवसरों के लिए उपलब्ध कराये जायेंगे।
इसके अलावा झोला बैंक का भी शुभारंभ किया गया और उसमें सिंगल यूज़ प्लास्टिक को पूर्ण तय प्रतिबंध कर कपड़े के थैले को बढ़ावा देते हुए समस्त नागरिकों को अपने घर से सामान खरीदने के लिए निकलते समय साथ में झोला लेकर जाने की समझाइश दी गयी और झोला बैंक से झोला उपलब्ध कर सिंगल यूज़ प्लास्टिक का पूर्ण बहिष्कार करने हेतु जागरूक किया गया इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस कार्य की सराहना करते हुए उनके द्वारा भी बर्तन बैंक में बर्तन देकर सहयोग करने के लिए आगे हाथ बढ़ाये इस कार्यक्रम में नगर परिषद मझौली सीएमओ, शासकीय सामुदायिक केंद्र से बीएमओ एवं उनके सहायक , बी आर सी ,नगर के स्कूल प्राचार्य महोदय ,शिक्षक ,परिषद स्टॉप टीम तथा सहयोगी संस्था रॉस इंडिया भोपाल , इम्पीरियल शिक्षा समिति जबलपुर तथा आम नागरिक उपस्थित रहे।


