हर्रई रिचकुड़ी मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी मारुति वेन:दो घायल जबलपुर रिफर

जबलपुर दर्पण जबेरा संवाददाता। तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हर्रई से 7 किलोमीटर दूर हर्रई रिचकुड़ी मार्ग के जंगल मे कुल्लू बाली मोड़ पर यात्रियों से भरी मारुति ओमनी बेन अनियंत्रित होकर शनिवार को 10,50 बजे पलट गई जिसमें महिलाये एव ड्रायवर सहित एक पुरूष एव बच्चे सवार थे। ऐसा बताया जा रहा है पत्थर फ़स जाने के कारण वेन अनियंत्रित हो गई और पलट गई।यात्रियों की संख्या बच्चो सहित 9 या 10 थी। गाड़ी और सवारी तेजगढ़ के समीप ग्राम पंचायत की थी। जो अपने रिश्तेदारों के यहां भैसाघाट खमरिया तेरहवीं में सम्मिलित होने जा रहे हैं। लेकिन रास्ते में यह बड़ा हादसा होने से टल गया। गनीमत यह रही कि गाड़ी की रफ़्तार कम थी एव गाड़ी ज्यादा नीचे खाई में नही गिरी पेड़ में छिड़ गई। नही तो बड़ा हादसा एव दुर्घटना हो सकती थीं। एम्बुलेंस न आने की वजह से घायलों के परिजन अपने मरीजों को निजी वाहन से तेन्दूखेड़ा समुदायक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जहां घायलों का इलाज किया गया। जिसमे दो महिलाओं को कमर व सीने में ज्यादा चोट आने के कारण गंभीर हालत थी जिनको तेंदूखेड़ा से जबलपुर रिफर किया गया।जिनके नाम इस प्रकार है। क्रांति बाई पति पहारी उम्र 46 वर्ष एव भागवती/झाम सिंह उम्र 48 वर्ष है। जिनको जबलपुर रिफर किया गया है। बताया गया है कि इनकी कमर धंस गई है। और सीने में ज्यादा चोटे हैं। गाड़ी में सवार महिलाओ बच्चो के नाम इस तरह है 1,हल्ले सिंह लोधी उम्र 52 वर्ष क्रांति बाई छोटी बाई,कुंता बाई सोमवती बाई,कुंती बाई,नन्ही बाई,आदि बच्चे भी गाड़ी में सवार थे। सभी लोग अपनी रिश्तेदारी में तेरहवीं कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे। जिनको हल्की हल्की चोटें आई हैं लेकिन दो महिलाओं को तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र से जबलपुर रेफर किया गया है। गाड़ी चालक सुरक्षित है। अपनी गाड़ी के पास था। गनीमत यह रही कि गाड़ी नीचे खाई में नहीं गिरी नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।



