उमरिया दर्पण

प्रस्फुटन समितियों के क्षमता वर्धन हेतु प्रशिक्षण आयोजित, योजनाओं व सामाजिक विषयों पर दी गई जानकारी

सतीष चौरसिया उमरियापान । बुधवार को विकासखंड बड़वारा में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में नवांकुर संस्था अंचला ग्राम विकास समिति धनवारा द्वारा सेक्टर क्रमांक 02 भूड़सा अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन पथवारी में प्रस्फुटन समितियों के क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ की गई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम सरपंच अमर राज सिंह, ग्राम पंचायत सचिव तिलक राज सिंह सोलंकी उपस्थित रहे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मुख्य वक्ता के रूप में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखंड समन्वयक श्रीमती नंदिनी वाटिया उपस्थित रहीं । कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों का स्वागत किया गया । प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में विकासखंड समन्वयक श्रीमती नंदिनी वाटिया द्वारा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की अवधारणा, प्रस्फुटन कार्य योजना तथा उसके अंतर्गत संचालित गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । साथ ही समितियों को दस्तावेजीकरण एवं अभिलेख संधारण के महत्व से भी अवगत कराया गया । द्वितीय सत्र में नवांकुर संस्था अंचला ग्राम विकास समिति धनवारा के रघुवीर सिंह द्वारा प्रतिभागियों को जैविक खाद, जैविक कृषि एवं गैर-कीटनाशक दवाओं के उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । तृतीय सत्र में नवांकुर संस्था प्रमुख उजाला फाउंडेशन महगवां बरछेका के हरभगत सिंह ने नशा मुक्ति विषय पर बिंदुवार जानकारी देते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया । प्रशिक्षण के चतुर्थ चरण में मेंटर्स दुर्गा प्रसाद केवट द्वारा समग्र ग्राम विकास विषय पर प्रकाश डालते हुए ग्राम स्तर पर जनसहभागिता से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही । कार्यक्रम के मध्यांतर में स्वल्पाहार का आयोजन किया गया । इसके पश्चात ग्राम पंचायत सचिव तिलक राज सोलंकी द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा ग्रामवासियों एवं प्रस्फुटन समितियों से इन योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग की अपील की गई ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए । कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन मेंटर्स दुर्गा प्रसाद केवट द्वारा किया गया । कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद बड़वारा की विकासखंड समन्वयक नंदिनी वाटिया, सेक्टर स्तरीय नवांकुर संस्था प्रमुख रघुवीर सिंह, सेक्टर प्रभारी मोहम्मद आसिफ, मेंटर्स दुर्गा प्रसाद केवट, धनीराम कुशवाहा सहित समिति के सदस्य गणेशपुरी गोस्वामी, शिवराज केवट, ठाकुर अमरराज सिंह, संपत लाल तिवारी, नारद पुरी गोस्वामी, राम सूजन यादव, दुली चंद विश्वकर्मा, जगत नारायण दहिया, माथुर पुरी गोस्वामी, गुलाब भूमिया, कोसा सिंह, शुभा गोस्वामी, रामलाल यादव, सुनील राय, संजय पाटकर, सुनील, कृष्ण कुमार यादव, जगमोहन महोबिया, बनाफर सिंह, सुरेश प्रसाद राय, आकाश मेहरा, शिवराज केवट सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88