नरसिंह भगवान के श्रीविमानोत्सव में उमड़ा श्रृद्धालुओं का विशाल जनसमूह

जबलपुर दर्पण। जलवर्धनी एकादशी डोल ग्यारस पर श्री नरसिंह मंदिर कुलौन छरपट शहपुरा में परंपरानुसार नरसिंहपीठाधीश्वर डॉ स्वामी नरसिंहदास जी महाराज के सानिध्य, स्वामी राजारामचार्य, स्वामी प्रकाशानंद, अनूप देव शास्त्री, संत महात्माओं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विशाल श्री विमानोत्सव संकीर्तन यात्रा निकाली गई जिसका समापन मां नर्मदा के सिद्धाघाट पर हुआ ।
श्रीविमानोत्सव में गांव-गांव से पधारी संकीर्तन मंडली, भजन कीर्तन करते भक्त, छरपट अखाड़ा, भगवान के वेशभूषा में बच्चे, भगवान शिव की बारात की सजीव झांकियां, बैंड बाजा ढोल ताशे धमाल सुमधुर प्रस्तुति दे रहे थे। नाचते गाते हुए भक्ति भाव से भक्त जन भाव विभोर होकर सामूहिक महोत्सव में शामिल हुए ।
भगवती पराम्बा राधा रानी सी सजी धजी कन्याओं ने लड्डू गोपाल की आरती उतारकर नजर उतारी गयी।
गांव गांव में भगवान श्रीकृष्ण लड्डू गोपाल की पालकी
और रथारूढ भगवान नरसिंह की आरती उतारी और गेहूं ककड़ी खीरा सहित विभिन्न भोग लगाएं।
नरसिंह भगवान के श्री विमानोत्सव में विधायक नीरज सिंह, अमित टहनगुरिया, प्रमोद शुक्ला, जितेन्द्र पटेल, नंदू पटेल, ठाकुर सुभाष सिंह, प्रमोद पटेल, हाकम सिंह, सनातन धर्म महासभा जबलपुर अध्यक्ष श्याम साहनी, विध्येश भापकर, गीता पांडे,अंजू भार्गव, राजेन्द्र प्यासी, शरद दुबे, डॉ संदीप मिश्रा राजेन्द्र यादव, मनोज पटेल, हिमांशु प्रियांशु,रामजी पुजारी,
ग्रामीण,शहरी क्षेत्र के सभी सनातन सहयोगी भक्तों के साथ श्री नरसिंह मन्दिर कुलौन, छपरट, भमकी, मालकछार, बंसीपुर, सिध्दाघाट, शहपुरा , भिटौनी, पाटन सहित आस-पास के ग्रामीण जन, श्री सनातन धर्म महासभा नरसिंह मन्दिर गीताधाम परिवार जबलपुर के हजारों हजार श्रद्धालुओं ने नर्मदा मैया के तट पर भगवान की आरती उतारी और विशाल शोभायात्रा में शामिल होकर सामूहिक भगवत आराधना की।



