जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भगवान श्री विश्वकर्मा का धूमधाम से मनाया जाएगा पूजन दिवस

जबलपुर दर्पण। संस्कारधानी में भगवान श्री विश्वकर्मा के पूजन दिवस 17 सितम्बर को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। पूजन दिवस के दिन भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और मानस भवन में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक विविध आयोजनों की धूम रहेगी। इस संबंध में श्री विश्वकर्मा महासंगठन मप्र के अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्री विश्वकर्मा का भव्य पूजन दिवस मनाने की तैयारियां पूरी हो गई। मानस भवन में विविध सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। इसके उपरांत मानस भवन से भगवान श्री विश्वकर्मा की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: मानस भवन पहुंचेगी, वहां पर शोभायात्रा का समापन होगा। शोभायात्रा में विभिन्न जीवंत झांकिया, ढोल, नगाड़े, घोड़े, बग्गी सहित अन्य झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहेंगी, जो भगवान श्री विश्वकर्मा के संदेशों को प्रसारित करेंगी। आयोजन में विश्वकर्मा समाज के विभिन्न संगठन, समितियां और संस्थाएं शामिल रहेंगी। आयोजन में उपस्थिति की अपील श्री विश्वकर्मा महासंगठन मप्र के रमेश विश्वकर्मा, एड ओपी विश्वकर्मा, अरविन्द्र विश्वकर्मा बन्टी, अजय गोविन्द विश्वकर्मा, रविन्द्र विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, शरद विश्वकर्मा, रामबाबू विश्वकर्मा, प्रभा विश्वकर्मा, संगीता विश्वकर्मा, किशन विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, बीपी विश्वकर्मा, रामराज विश्वकर्मा, निरंजन विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा आदि ने की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88