महिन्द्रा एक्सयूवी में गांजा तस्करी करते 3 आरोपियों को बरगी पुलिस ने दबोचा

आरोपियों के कब्जे से 187 किलो 100 ग्राम गांजा जप्त।
जबलपुर दर्पण नप्र। बरगी थाना प्रभारी रितेश पाण्डे से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि महिन्द्रा एक्सयूव्ही 500 कार क्र एचआर 70 डी 4097 सिवनी तरफ से आ रही है जिसमे भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने के लिए शहर लाया जा रहा है। यदि तुरंत दबिश दी गयी तो आरोपी रंगे हाथों पकड़े जा सकते है। सूचना पर तत्काल योजनाबद्ध तरीके से दबिश देते हुये हिनोता मे नाकाबंदी कर महिन्द्रा एक्सयूव्ही रोकने का इशारा किया, कार चालक तेजी से जबलपुर की ओर भागा तेज रफ्तार होने की वजह से कार अनियंत्रित होकर अंग्रेेजी शराब दुकान मानेगांव के पास नाले में घुस गयी,कार चालक एवं कार में बैठे लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा, नाम पता पूछने पर कार चालक ने अपना नाम देवेन्द्र रघुवंशी उम्र 29 वर्ष निवासी स्मारक चौक थाना देउरी जिला रायसेन एवं चालक के बगल वाली सीट में बैठने वाले ने अपना नाम भगवानदास कुशवाहा उम्र 23 निवासी आमगांव बड़ा थाना करेली जिला नरसिंहपुर तथा कार की मध्य सीट में बैठने वाली महिला ने अपना नाम सुनीता ठाकुर उम्र 35 वर्ष निवासी फेपड़ ताल थाना देहात जिला होशंगाबाद बतायी, मौके पर क्रेन बुलवाकर कार को निकलावाया गया कार की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी में 187 किलो 100 ग्राम गांजा जिसकी कीमती लगभग 30 लाख रूपये का होना पाया गया। आरोपियों से उक्त मादक पदार्थ गांजा महिन्द्रा एक्सयूवी सहित जप्त करते हुये आरोपियेां के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।



