क्राईम ब्रांच एवं रांझी पुलिस की जुआ फड़ पर छापेमारी, 7 जुआड़ी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। रांझी थाना प्रभारी सहदेव राम साहू ने बताया कि क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ जुआरी जे.पी.मेमोरियल स्कूल के पास जुआ मन्ना खेल रहे हैं सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं रांझी थाने की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, जहा कुछ लोग जुआ मन्ना खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया
नाम पूछने पर सभी ने अपने नाम गोलू यादव निवासी जे.पी.मेमोरियल के पास गंगाराम का बाड़ा, सूरज अहिरवार निवासी झंडा चौक, नीरज गोहत, सूरज कश्यप दोनों निवासी रक्षा कालोनी, भूरा यादव निवासी बड़ा पत्थर, रफीक खान निवासी गांघी व्यायाम शाला के पास, धनेश श्रीवास निवासी मेजर किराना के पास रांझी बताये जुआरियों के पास से नगद 27 हजार 500 रूपये तथा 5 विभिन्न कम्पनी के 5 मोबाइल जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।



