कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

कटनी महिला थाना प्रकरण: पत्रकारों के धरने के बाद टी.आई. मंजू शर्मा और डीएसपी प्रभात शुक्ला को हटाया

कटनी जबलपुर दर्पण । कटनी में महिला थाना परिसर में पत्रकारों के साथ हुई अभद्रता और व्यवहारिक अशोभनीयता के मामले ने जोर पकड़ लिया, जिसके बाद सोमवार को जिले के समस्त पत्रकारों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की माँग की। पत्रकारों की इस एकजुटता और संघर्ष के परिणामस्वरूप महिला थाना टी.आई. मंजू शर्मा और डी.एस.पी. प्रभात शुक्ला को उनके पद से हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा इस विषय में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की गई, जिसमें बताया गया कि दोनों अधिकारियों को हटाकर जबलपुर डी.आई.जी. कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। इस प्रकरण में टी. अजय सिंह के खिलाफ भी पत्रकारों द्वारा कार्यवाही की माँग की जा रही है, और संभावना है कि आने वाले समय में उस पर भी निर्णय लिया जाएगा। पत्रकार संघ ने इस निर्णय को सम्मान और अधिकार की जीत बताया और चेतावनी दी कि यदि शेष संबंधित अधिकारियों पर भी उचित कार्यवाही नहीं होती, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88