सीधी दर्पण

खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, लगी लंबी कतारें

सीधी जबलपुर दर्पण । चुरहट स्थित मध्य प्रदेश राज्य सहकारी वितरण संघ मर्यादित भंडारण केंद्र चुरहट में खाद वितरण को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सुबह से ही हजारों किसान खाद लेने पहुंचे और केंद्र के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आए। तेज धूप और उमस के बावजूद किसान सुबह से शाम तक लाइन में खड़े रहे।
वितरण व्यवस्था की धीमी गति से परेशान होकर कुछ किसान तो कतारें देखकर ही लौट गए। मौके पर मौजूद गोदाम कर्मचारी से पूछताछ में पता चला कि कुल चार गाड़ियां यूरिया खाद की आई हैं, जिनमें प्रत्येक गाड़ी पर 560 बोरी खाद रहती है। इनमें से एक गाड़ी समिति के लिए भेजी जाएगी, जबकि शेष किसानों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है।
कर्मचारी ने बताया कि आधार कार्ड दिखाने पर प्रति किसान दो बोरी और ऋण पुस्तिका होने पर पांच बोरी खाद देने का प्रावधान किया गया है। इसके बावजूद किसानों को समय पर खाद नहीं मिलने से भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88