अनूपपुर दर्पण

बिजुरी में होली मिलन समारोह: सांसद हिमाद्री सिंह ने कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं

जबलपुर दर्पण अनूपपुर। बिजुरी में सांसद प्रतिनिधि गयाबोध मिश्रा के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया, जिसमें क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समारोह में सांसद श्रीमती सिंह ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है, जो आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुटता का संदेश देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर , नगर पालिका अध्यक्ष सहबिन पनिका नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रीति सतीश शर्मा, हरदेव क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक बीके जैना, उप क्षेत्रीय प्रबंधक ,,,,,,,, विधायक प्रतिनिधि दीपक शर्मा हनुमान गर्ग , राजू यादव , पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सतीश शर्मा , डॉ शीतल प्रजापति , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव, महामंत्री सुइयां जायसवाल सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थि रहे। समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के द्वारा सासद से कॉलरी आवास को खाली न कराए जाने की की गई मांग कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के द्वारा सामूहिक रूप से क्षेत्र की संसद हिमाद्री सिंह को लिखित आवेदन देकर मांग किया गया कि विजुरी माइनस कॉलोनी एवं कपिलधारा कॉलोनी के निवासियों को आवास खाली कराने की नोटिस निरस्त स्थगित करने की मांग की गई बताया गया की बिजुरी स्थित माइनस कॉलोनी एवं कपिलधारा कॉलोनी में विगत कई वर्षों से अनेक परिवार कॉलरी प्रबंधन के खाली पड़े आवासों में निवासरत हैं। हाल ही में कॉलरी प्रबंधन द्वारा इन परिवारों को आवास खाली करने संबंधी नोटिस जारी की गई है, जिससे समस्त निवासियों में चिंता एवं असुरक्षा की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उल्लेखनीय है कि अधिकांश आवासों में पूर्व में निवासरत परिवारों के सदस्य कॉलरी कर्मचारी रहे हैं अथवा उनके परिजन कॉलरी में कार्यरत थे। वर्तमान में इन आवासों में रह रहे अधिकांश परिवार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित हैं। ये लोग यहीं निवास करते हुए अपना छोटा-मोटा व्यवसाय कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं तथा अपने बच्चों की शिक्षा भी इसी क्षेत्र से संचालित कर रहे हैं। इन परिवारों के पास वर्तमान में अन्यत्र रहने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। यदि अचानक आवास खाली कराया जाता है तो उनकी आजीविका बच्चों की शिक्षा एवं सामाजिक स्थिरता पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा तथा अनेक परिवारों के समक्ष आवासहीन होने का संकट उत्पन्न हो जाएगा । अनुरोध किया गया कि आप इस विषय में कॉलरी प्रबंधन एवं संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर इन परिवारों को राहत प्रदान करने की कृपा करें तथा आवास खाली कराने की कार्यवाही को निरस्त अथवा स्थगित कराने हेतु आवश्यक पहल करें। साथ ही इन परिवारों के लिए स्थायी पुनर्वास या समुचित वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कराने की दिशा में भी सकारात्मक कदम उठाने की मांग की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88