अनूपपुर दर्पण

जल्द ही देश में सन्त संसद की स्थापना होगी – स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज

मनीष श्रीवास अनूपपुर छत्तीसगढ़ जबलपुर दर्पण । अनुपपुर पसान में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच की बैठक सम्पन्न अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सनातनी अखाड़ा के संस्थापक संयोजक स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि महाराज देश के विभिन्न प्रदेशों में भ्रमण कर सभी सनातनियों को एक मंच पर लाकर भारत को हिन्दू राष्ट्र, गौ माता को राष्ट्र माता, साधु सन्तों एवं माता बहनों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाने इत्यादि ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर अन्न का त्याग कर पूरे देश और विदेश मे भ्रमण कर रहें हैं। इसी के तहत मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के पसान नगरपालिका क्षेत्र में अपने पदाधिकारियों के साथ पहुंचे स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि महाराज एवं उनके साथियों का पसान वासियों ने पुष्प हारों तथा रुद्राक्ष की माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया। इस अवसर पर स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने कहा कि अब ओ समय दूर नही है जब भारत वासी हिन्दू राष्ट्र में निवास करेगें। आपने कहा कि 2029 के पूर्व भारत हिन्दू राष्ट्र बन जायेगा साथ ही गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिल जायेगा। आपने कहा कि अभी देश की संसद में दो सन्त हैं हम दो सौ सन्तों को संसद तक पहुंचा कर देश की संसद को सन्त संसद बनाना चाहते हैं। जिस दिन देश की संसद में दो सौ सन्त पहुंच जायेगें उस दिन से भारत में अखण्ड भारत की शुरुआत होना शुरू हो जायेगा। हम भारत को सन्तों के ज्ञान और तपस्या से विश्व गुरु बनायेगें। जिसके लिए देश का हर सन्त अपना मठ, मन्दिर, आश्रम छोड़कर देश भ्रमण में सभी सनातनियों को एक करने निकल चुका है। ओ दिन दूर नही जब सन्तों के आशीर्वाद और तपस्या से भारत विश्व गुरु बनकर पूरे विश्व में राज करेगा। स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज के साथ अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषी श्री श्री 1008 श्री जयानंद महाराज मंडलेश्वर , चमत्कारी महाराज महन्त सुजीतानन्द थे। पसान में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा, शहडोल संभागीय अध्यक्ष रामायण प्रसाद मिश्रा, अनुपपुर जिलाध्यक्ष एड. केदार प्रसाद गौतम, सूर्यकांत मिश्रा, देवेन्द्र पांडेय, श्याम नारायण पांडे एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88