जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

42 खिलाड़ियों की टीम राष्ट्रीय स्पर्धा में करेगी राज्य का प्रतिनिधित्व

मध्य प्रदेश की वूशु टीम 33वीं सीनियर राष्ट्रीय वूशु स्पर्धा के लिए देहरादून रवाना

जबलपुर दर्पण। 33वीं सीनियर राष्ट्रीय वूशु स्पर्धा में मध्य प्रदेश की वूशु टीम भाग लेने के लिए देहरादून रवाना हो गई है। यह प्रतियोगिता 21 से 27 सितंबर 2024 तक आयोजित की जा रही है। मध्य प्रदेश वूशु संघ के अध्यक्ष श्री एन.के. त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में देशभर से लगभग 1200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। भारतीय वूशु संघ के सीईओ सुहैल अहमद ने बताया कि इसमें ऑल इंडिया पुलिस, सशस्त्र बलों समेत अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमों ने भी हिस्सा लिया है।

मध्य प्रदेश से कुल 42 खिलाड़ी और प्रशिक्षक इस स्पर्धा में भाग ले रहे हैं। टीम का नेतृत्व विश्वामित्र अवॉर्डी और प्रशिक्षक सारिका गुप्ता कर रही हैं। मध्य प्रदेश के खिलाड़ी, जिनमें अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता नम्रता बत्रा, विक्रम अवॉर्डी पूर्वी सोनी, और एकलव्य अवॉर्डी स्पर्श खरे शामिल हैं, पदक के लिए मजबूत दावेदारी पेश करेंगे।

राज्य के 42 खिलाड़ियों पर है पदक जीतने की जिम्मेदारी

जबलपुर के 10 खिलाड़ी भी देंगे चुनौती

इस स्पर्धा के लिए मध्य प्रदेश की टीम के खिलाड़ियों का चयन 6 से 8 सितंबर तक सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय वूशु स्पर्धा के दौरान किया गया था। जबलपुर से कुल 10 खिलाड़ी, जो कि पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, भी इस स्पर्धा में भाग लेंगे।

रवाना होते समय खिलाड़ियों को प्रदेश के खेल संचालक श्री रवि गुप्ता, महापौर अन्नू भैया, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं दीं और उनसे आगामी नेशनल गेम्स में क्वालीफाई करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88