विराट 5100 गायत्री दीप महायज्ञ एवं आध्यात्मिक कवि सम्मेलन आज

जबलपुर दर्पण। गायत्री परिवार, जबलपुर द्वारा नर्मदांचल शुद्धि अभियान विगत कई वर्षों से चलाया जा रहा है। जिसके तहत् प्रत्येक पूर्णिमा पर गौरीघाट पर दीपदान- दीपयज्ञ का आयोजन किया जाता है, जिसका उद्देश्य है, दीपदान से होने वाले प्रदूषण से मां नर्मदा को बचाने घाट पर ही दीपदान करने जनमानस को प्रोत्साहित करना ! इसी क्रम में 5100 दीपों का विराट गायत्री दीपयज्ञ एवं कवि सम्मेलन सिद्ध घाट, गौरीघाट पर कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर दिनांक 15 नवंबर शाम 5:30 बजे से किया जाएगा ! जिसके मुख्य अतिथि डॉ. स्वामी नरसिंह दास जी महाराज एवं अध्यक्षता महा- महोपाध्याय आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे जी एवं उपजोन समन्यवक एवं शांतिकुंज हरिद्वार प्रतिनिधि नरेश तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न किया जाएगा ! गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी बृज बिहारी शर्मा द्वारा सभी आध्यात्मिक संस्थाओं एवं आम नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में पधार कर इस विराट दीप यज्ञ एवं कवि सम्मेलन को सफल बनाएं तथा मां नर्मदा के शुद्धिकरण में अपना योगदान प्रदान करें।



