यातायात व्यवस्था एवं अवैध ट्रांसपोर्ट संचालन के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना

जबलपुर दर्पण। शहर की लचर यातायात व्यवस्था एवं अवैध ट्रांसपोर्ट संचालन के खिलाफ गुरुवार को आगा चौक में कस्तूरबा गांधी वार्ड के कांग्रेस पार्षद संतोष दुबे पंडा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने धरना प्रदर्शन किया। तत्पश्चात तहसीलदार अधारताल आदर्श जैन को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया ।धरना में मुख्य शहर के बीचों बीच अवैध रुप से संचालित हो रहे ट्रांसपोर्ट के कारण ट्रकों की पार्किंग से आम जनता को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है आय दिन दुर्घटना हो रही है बड़े-बड़े वाहन पार्क होने की वजह से सफाई की व्यवस्था नहीं हो पा रही है जिसके कारण स्वच्छता अभियान में पलीता लग रहा है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक पार्षद संतोष दुबे ने कहा जब ट्रांसपोर्ट नगर चंडाल भाटा और महाराजपुर में स्थित है एवं ओरिया ग्राम बायपास में नया प्रस्तावित है तब ये अवैध ट्रांसपोर्ट बल्देवबाग़ से रानीताल तक संचालित होना बिना जिला प्रशासन की मिली भगत के संभव नहीं हो सकता। आगा चौक बल्देवबाग में सैकड़ों ट्रांसपोर्टर हैं एक एक ट्रांसपोर्टर के पास 10 से 50 वाहन तक है जिसकी अवैध पार्किंग के कारण पूरे शहर का यातायात प्रभावित हो रहा है ।पार्षद संतोष दुबे ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ट्रांसपोर्ट का संचालन शहरी सीमा से बंद नहीं किया गया तो भविष्य में और उग्र आंदोलन होगा जिसकी जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।
कार्यक्रम को पूर्व मंत्री विधायक लखन घनघोरिया जी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबू विश्वमोहन जी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा,एवं प्रदेश सचिव अभिषेक यादव ने संबोधित किया, कार्यक्रम का संचालन मनोज नामदेव ने किया । इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रुपेंद्र पटेल,नगर निगम सचेतक अयोध्या तिवारी,रितेश अग्रवाल, सतीश तिवारी,सतेंद्र चौबे,अनुराग गढ़वाल,पंकज पांडे, हर्षित यादव ,लक्ष्मण गोटिया, रविंद्र गौतम, कलीम खान, पंकज पटेल, गुड्डू नवी, आदेश चौबे,महिला नगर अध्यक्ष श्रीमती कमलेश यादव,पूर्व पार्षद सविता दुबे,देवकी पटेल आदि बड़ी संख्या में सैकड़ों कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे ।



