जाएंट्स ग्रुप आफ ने जरूरत मंदो को कम्बल भेंट किये

जबलपुर दर्पण। जाएंट्स ग्रुप आफ जबलपुर के रवि पटेल के सौजन्य से नगर के विभिन्न स्थानों शास्त्री ब्रिज, होम साइंस रोड,मदन महल रेलवे स्टेशन का क्षेत्र ,गढ़ा, मेडिकल इत्यादि स्थानों मे रात्रि 10 बजे से मध्य रात्रि 1 बजे तक जरूरत मन्द लोगो को कम्बल भेंट कर नए साल का अभिनन्दन किया अनिल शुक्ला ने बताया कि इस परोपकार मे अरविंद पटेल, चरण जीत अरोरा एवं संतोष पटेल का विशेष सहयोग रहा। इस मौके मे अध्यक्ष श्रीमती रवि चरनजीत अरोरा प्रशासन संचालक श्रीमती दीपा अरविंद पटेल, श्रीमती अनिता वरदेय, प्रवीण करेचा, कुसुम करेचा,डॉ इंद्राज अरोरा, खूब चंद मलगानी, दीपक जैन,श्रीमती प्रभा जैन,सुरेंद्र वर्देय सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता की उपस्थित सराहनीय रही।



