डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
निर्माणाधीन भवन को पूरा कराए जाने पर जिम्मेदार नहीं कर रहे पहल

जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत नुनखान का मामला।
डिंडोरी/शाहपुर दर्पण। जिले के डिंडोरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत नुनखान मैं सरपंच, सचिव की मनमानी सामने आई है। आरोप लगाया गया कि पंचायत द्वारा करवाया गया भवन निर्माण कार्य पिछले पांच वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है, जिसे पूरा कराए जाने की पहल पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा अभी तक नहीं कराई गई। बताया गया कि ग्राम पंचायत नुनखान में निर्माणाधीन भवन अधूरा पड़ा हुआ है, लेकिन जिम्मेदार सरपंच एवं सचिव के द्वारा आज तक पूरा कराए जाने कोई पहल नहीं की गई।ग्रामीणों ने मांग कि है कि अधूरा निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए।



