Uncategorised

बरसात से पहले सक्रिय हुए बिचौलिए, अवैध भंडारण का फिर शुरू हुआ खेल

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। इस आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी में एक बार फिर बरसात से पहले बिचौलिए सहित तथाकथित ठेकेदार अवैध रेत भंडारण करने का खेल शुरू कर दिए हैं। समय से पहले सक्रिय दलाल अवैध रेत का काला कारोबार करके बिना लायल्टी काटे लाखों, करोड़ों का मुनाफा कमाएंगे। गौरतलब है कि हर साल बरसात से पहले ऐसे ही अवैध भंडारण का काला कारोबार फलने-फूलने लगता है। बताया गया कि बरसात से पहले रेत के अवैध भंडारण करके मुनाफाखोरी के बाद ऊंची कीमत पर रेत की बिक्री करवाई जाती है। सूत्रों की मानें तो जिले भर के बिचौलिए सहित रेत ठेकेदार के लोग चिन्हित स्थानों में रेत का अवैध भंडारण कर लेते हैं और फिर बरसात के मौसम में बिना लायल्टी काटे ही महंगे दामों पर रेत की बिक्री की जाती है। जानकारी अनुसार इन्हीं दिनों जिले भर में सैकड़ों पीएम आवास के तहत भवनों के निर्माण कार्य चल रहे हैं, अब ऐसे में हितग्राहियों को ही महंगे दामों में रेत की खरीदारी करनी पड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88