ग्रामीण क्षेत्र पर बिक रही अवैध शराब पर लगाई जाए पाबंदीः अभिषेक जायसवाल

मैहर जबलपुर दर्पण । मैहर में आने वाले जनपद पंचायत के सोनवारी , डेल्हा, सरलानगर ,सगमानिया सहित तमाम गांवो पर इन दिनों अवैध शराब की पैकारी जोरो शोरों से की जा रही है जिसको लेकर स्थानीय समाज सेवियों ने कई बार विरोध भी किया है और इस संबंध पर कार्रवाई की मांग की लेकिन आज तक ग्रामीण क्षेत्र पर शराब की पैकारी बंद नहीं हुई है जिसे कहीं ना कहीं लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है मैहर के सोनवारी क्षेत्र में इन दिनो भारी संख्या पर अवैध शराब की पैकारी की जा रही है और गली-गली गांव का मोहल्ले मोहल्ले शराब को बेचा जा रहा है युवक समाज सेवी अभिषेक जायसवाल ने इस मामले पर स्थानीय मैहर के पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जिससे कि युवा पीढ़ी इस नशे की खोखले कारोबार का शिकार ना हो सके अपराधी किस्म के लोगों द्वारा किया जा रहा शराब का कारोबार मैहर क्षेत्र में जितनी भी शराब की अवैध दुकान खोली गई है उन्हें कहीं ना कहीं आपराधिक किस्म के लोगों को बढ़ावा दिया गया है इसके साथ-साथ शराब दुकान में रह रहे लोगों का आज तक पुलिस वेरिफिकेशन नहीं हुआ आखिर क्या वजह है कि शराब दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों का वेरिफिकेशन नहीं हुआ है भाटिया के गुर्गों द्वारा जगह-जगह गली-गली मोहल्ले मोहल्ले शराब की अवैध पैकारी पर कब जागेगा मैहर का प्रशासन यह बड़ा सवाल है एक तरफ जहां सरकार की ओर मैहर धार्मिक नगरी में शराब को प्रतिबंध को लगाया गया है लेकिन प्रतिबंधित एरिया को छोड़कर बाकी अन्य जगहों पर गली-गली ब्रांच खोली गई है जिससे शराब का कारोबार और बढ़ चढ़ कर बोल रहा है।



