मध्य प्रदेशसीधी दर्पण

पुलिस महानिरीक्षक से मिली पीडि़ता विधवा महिला ,आईजी ने पूरे मामले की जांच के लिए एसपी को दिये निर्देश

सीधी जबलपुर दर्पण । जिले के थाना रामपुर नैकिन के अन्तर्गत ग्राम कपुरी कोठार की विधवा महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने एवं उसके साथ मारपीट करने वाले आरोपियों पर पुलिस द्वारा कार्यवाही ना किये जाने की शिकायत लेकर विगत दिनों पीडि़ता बेबा अर्चना मिश्र पुलिस महानिरीक्षक रीवा से मिल कर सभी आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की। पीडि़ता ने पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी आईजी को दी। जिस पर आईजी ने पुलिस अधीक्षक सीधी को पूरे मामले की जांच कर सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीडि़ता बेबा अर्चना मिश्र ने बताया कि मैं अपनी न्याय की फरियाद लेकर पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिल चुकी हूं। जिस पर थाना प्रभारी रामपुर नैकिन को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये थे। किन्तु पुलिस द्वारा कार्यवाही के नाम पर महज औपचारिकता की जा रही है। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी रामबिहारी पाण्डेय काफी दिनों से मुझे गंदी नजर से देखता था और मुझको अश्लील गाली देता था। जबकि रामबिहारी पाण्डेय को ना तो मैं पहचानती थी और नहीं उनसे कोई वास्ता था। 17 मई को रात 8 बजे जब मैं मंदिर गई तो मुझे अश्लील गाली देने लगाए जब मैं विरोध की तो अपने साथी अनुरूद्ध मिश्र, बसंत द्विवेदी, सीताराम पाण्डेय, हनुमान प्रसाद मिश्र के साथ मिलकर मेरे साथ मारपीट की। जिसकी रिपोर्ट मेरे द्वारा पुलिस चौकी पिपरांव में दर्ज कराई पर पुलिस ने सभी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। पीडि़ता ने बताया कि जब तक सभी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती तब तक मैं चुप नहीं बैठूंगी। जरूरत पड़ी तो न्याय के लिए मैं अपने बच्चों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अनशन में भी बैठ सकती हूं। पीडि़ता ने बताया कि मेरे साथ हुये हमले के आरोपियों को पुलिस बचा रही है और सभी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि हनुमान प्रसाद मिश्र, अनुरुद्ध मिश्र, बसंत द्विवेदी, सीताराम पाण्डेय, रामबिहारी पाण्डेय, सुधार द्विवेदी प्रतिदिन देर रात तक लाठी डंडा लेकर मेरे घर के सामने मंदिर पर बैठे रहते हैं और मेरे साथ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हैं।
पीडि़ता ने बताया कि आरोपी रामबिहारी पाण्डेय बहुत ही घटिया व्यक्ति है। वह कुछ भी मेरे साथ घटना कारित करा सकता। उन्होंने बताया कि रामबिहारी पाण्डेय से मेरी कोई जान पहचान नहीं थी और ना ही मैं उनसे कभी मिली थी। फिर भी वह मेरे जेठ के कहने और उनसे पैसा लेकर मेरे साथ मारपीट की थी। वह पैसा लेकर मुझे मेरे घर में ही जान से मरबा सकता है। इस कारण मैंने आईजी रीवा से निवेदन किया कि मेरे ऊपर हमला करने वाले सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88