मध्य प्रदेशसीधी दर्पण

तीन वर्ष बाद भी नही बन सकी दो किलोमीटर सड़क,अधूरा निर्माण कार्य छोड़कर भागा बाईपास सड़क संविदाकार

सीधी जबलपुर दर्पण। जिले के नगर परिषद मझौली अंतर्गत मुख्य बाजार में जाम की स्थिति न पैदा हो और लोगों को परेशानी से निजात दिलाने के लिए लगभग दो किलोमीटर की बाईपास सड़क का निर्माण कराया गया है जिसे विस्तारीकरण एवं पूर्ण गुणवत्ता युक्त सड़क बनाने के लिए करोड़ों रूपये की निविदा जारी की गई थी, लगभग तीन वर्ष पूर्व निविदा स्वीकृत हुई थी लेकिन निर्माण कार्य जिस मंद गति से चला और फिर बन्द हो गया उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चौथे वर्ष में भी वह कार्य पूर्ण नहीं हो पाएगा, वहीं छोटे-बड़े वाहन मुख्य बाजार से गुजर रहे हैं जहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है और कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है।
जानकारों की माने तो जिस निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी किया जाता है उसमें नियम शर्त एवं प्राक्कलन भी निर्धारित होता है और जिसके नाम टेंडर मंजूर होता है उस संविदाकार के द्वारा उसी प्राक्कलन एवं शर्तों के मुताबिक निर्माण कार्य कराया जाना चाहिए लेकिन बाईपास सड़क निर्माण में दोनों को दरकिनार कर संविदाकार के द्वारा मनमानी पूर्वक कच्चा कार्य तो करा दिया गया है और आधा अधूरा कार्य छोड़कर नदारत हो गया, जिसमें निर्धारित समय सीमा समाप्त हो चुकी है और अभी तक में महज दो पुल का निर्माण कराया गया है। लगभग 4 करोड़ 21 लाख के लागत की से बन रही बाईपास सड़क में गुणवत्ता की जमकर अनदेखी की गई है वहीं सबसे गंभीर बात यह है कि संविदाकार की लापरवाही का खामियाजा नगर वासियों को भुगतना पड़ रहा है, जो बाजार में जाम की स्थिति से आए दिन परेशान होते हैं व रात में भी दहशत में रहते हैं कि कहीं कोई वाहन उनके घरों को तोड़ता हुआ उनके जान-मॉल को नुकशान ना पहुंचा दे।
स्कूली छात्रों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना-बाईपास सड़क निर्माण में हो रही देरी के चलते बाजार मार्ग पर दिन भर वाहनों की आवाजाही से घण्टो जाम लगा रहता है जिसमे साइकल तो दूर पैदल निकलने में भी काफी दिक्कत आती है, इधर बाजार से ही लगभग सभी स्कूलें लगी होने के चलते छात्र-छात्राओं को भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ता हैं वहीं छात्राओं को भी आए दिन मनचलों की छीटाकशी झेलनी पड़ती है।
पुरानी पुलों को लीपा-पोती कर बना दी नई-संविदाकार द्वारा विभाग के जिम्मेवारों से सेटिंग कर पुरानी बनी पुलों पर लीपा-पोती कर नई पुल बनवाने का जामा पहना दिया गया है वहीं इक्का- दुक्का जगहों पर जहां कंक्रीट पुल बनाना था वहां ढ़ोला डाल देने से बीच में ढ़ोला टूट जाने से खाई नुमा गड्ढे हो गए हैं जिससे आए दिन वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं।
बाईपास के लिए आज तक नही हो पाया भू अधिग्रहण-सबसे चौकाने वाली बात तो यह है कि लगभग चार वर्षों से बन रही बाईपास सड़क के लिए भूमि का आज तक भू अधिग्रहण कार्य जिम्मेवारों द्वारा नही कराया जा सका, जिसके चलते भू स्वामी भी असमंजस की स्थित में है। भूस्वामियों ने खबर के माध्यम से जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मुआवजा भुगतान करने सहित सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने की मांग उठाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88