अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर , एक की मौके पर मौत दूसरा गंभीर घायल

सतना जबलपुर दर्पण। रीवा जिले चोरहटा थाना के बाईपास क्षेत्र में शाम करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचल दिया एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे को गंभीर हालत में एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया ।
मृतक अमित लोधी पिता शीतल लोधी, निवासी सेमरवारा नागौद वहीं दूसरा गंभीर घायल अनुराग लोधी है। बताया गया कि दोनों रीवा रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहा रहे तभी बाईपास के पास यह हादसा हो गया। सूचना पर नागौद से परिजन रीवा पहुंच गए है। चोरहटा पुलिस द्वारा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है और अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।



