सतना दर्पण

बाणसागर से 4,263 गावों में लगभग साढ़े छह लाख घरों में ₹6,595 करोड़ की लागत से हर घर में नल से जल पहुंचाया जाएगाः सांसद गणेश सिंह

सतना जबलपुर दर्पण ।  बाणसागर के ग्राम पंचायत झिन्ना में बनाए जा रहे 6,595 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किए जा रहे हर घर में नल से जल योजना के निर्माण कार्यों का सांसद गणेश सिंह ने निरीक्षण किया, बाणसागर से सतना, मैहर, रीवा और सीधी जिले के सभी गावों और शहरों के हर घर में नल से जल पहुंचाया जाएगा, इन गावों में जल पहुंचाने के लिए एक निर्माण एजेंसी एलएनटी की दूसरी निर्माण एजेंसी केईसी है , जो सतना और मैहर जिले में पानी पहुंचाएगी, डीबीएल रीवा जिले में तथा एल सी सीसीधी जिले में पानी पहुंचाने के लिए निर्माण कार्यों को कर रही है, एलएनटी के कार्य लगभग 90%, केईसी के 70%, डीबीएल के 80% और एल सी सी के 70% कार्य हो चुके हैं, निर्माण एजेंसी और जल जीवन मिशन के अधिकारियों को समीक्षा बैठक में निर्देशित करते हुए सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि समय सीमा में 2025 पूरा होते-होते अधिकतम मार्च 2026 के पहले सभी घरों में नल से जल पहुंच जाए, इस लक्ष्य को लेकर काम करिए। ये माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है तब जाकर के इतनी भारी भरकम धनराशि खर्च की जा रही है, काम की गुणवत्ता में किसी भी हालत पर समझौता नहीं होगा, आप सभी एजेंसियों को 10 साल प्रोजेक्ट को चलाना भी है, इसलिए भी काम की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना चाहिए, इस प्रोजेक्ट से जहां ग्रामीण जनता को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा वहीं शहरी क्षेत्र में चल रही जल प्रदाय योजनाओं के लिए बाणसागर का पानी ला करके उनके सिस्टम में दिया जाएगा, इतनी बड़ी सोच हमारे बिजनरी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ही हो सकती है, और यह ना सिर्फ यहां पर है बल्कि देश के हर हिस्से में इस योजना का काम चल रहा है, मैं बहुत जल्द ही इसकी एक विस्तृत समीक्षा बैठक बुलाऊंगा, जिसमें सतना, मैहर, रीवा और सीधी जिले के माननीय सांसद और विधायकों को भी आमंत्रित करूंगा और निर्माण कार्यों में जो अवरोध यदा कदा देखे जा रहे हैं, उनका त्वरित निराकरण कराने का भी प्रयास होगा।       आज निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे- रामखेलावन पटेल पूर्व मंत्री, रामखेलावन कोल जिला पंचायत अध्यक्ष, हरीशकांत त्रिपाठी जिला पंचायत सदस्य, गोरेलाल पटेल जिला महामंत्री, नरेंद्र उइके मंडल अध्यक्ष मर्यादपुर, आशुतोष गुप्ता मंडल अध्यक्ष रामनगर, आदि।
विष्णुकांत पांडे मंडल अध्यक्ष बड़वार, धर्मेंद्र सिंह देवरा हाउस, दिनेश शुक्ला अमरपाटन, रामसुशील पटेल पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, कालिका पटेल सांसद प्रतिनिधि, भीम सोनी, एडवोकेट सत्येंद्र शर्मा, केपी सिंह बैश, नरेंद्र तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष, गंगा गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष, रामवतार बैश भमरहा, केशव बैश पूर्व मंडल अध्यक्ष, रामहित हिंदुस्तानी, रामनरेश पटेल, एडवोकेट वीरेंद्र पांडे, जानवी तिवारी, राममिलन कोल पार्षद, मनीष शुक्ला, लक्ष्मण कोल जनपद सदस्य, बृजलाल बुनकर, ललित तिवारी, रामकरण पटेल, महेश द्विवेदी, उपेंद्र कुशवाहा, बृजेश तिवारी, रामखेलावन पांडे, मोती सोनी हिनौती, उदयभान शर्मा, पप्पू द्विवेदी मर्यादपुर, पंकज तिवारी, लाला भाई बैश, धर्मेंद्र बैश, बृजेश तिवारी, अनूप कोल, रामनरेश यादव, केशव बैश, केपी बैश, मनीष शुक्ला, डॉक्टर रामबली बैश, प्रमोद शुक्ला, एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी, अल्ट्राटेक फैक्ट्री के प्रबंधक, जल जीवन मिशन जीएम सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88