बरही थाना क्षेत्र में पिछले एक वर्षों से लगातार हो रही चोरी, नहीं लिखी जा रही थाने में शिकायत, सौपा ज्ञापन

कटनीजबलपुर दर्पण। बरही थाना क्षेत्र में पिछले एक वर्षों से लगातार हो रही चोरी, नहीं लिखी जा रही थाने में शिकायत, चोरों के हो रहे हौसले बुलंद, बरही नगर स्थानीय बैंडिंग व्यापारी शिकायतकर्ता पहुंचे कलेक्टर व एस.पी. कार्यालय सौंपा ज्ञापन
हम सभी दुकानदार बरही नगर जिला कटनी के दुकानदार जो कि कई वर्षों से वहां पर मोटर बाईडिंग की दुकान का व्यसाय कर रहे हैं। जिसे विगत 01 वर्षों से लगातार दुकानों में चोरियां हो रहा है। जिससे हम सभी दुकानदार परेशान हैं जिसकी रिपोर्ट बरही थाना में की गई हैं, कई दुकानदारों की रिपोर्ट भी नहीं लिखी गई है। बरही पुलिस द्वारा आज दिनांक तक हमारे द्वारा की गई शिकायतों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिस पर चोरी करने वालों का और भी हौसले बुलन्द हैं और खुल्लेआम घूम रहे हैं।यह सब शिकायत लेकर आज दिन सोमवार को कटनी पुलिस अधीक्षक महोदय व कटनी कलेक्टर श्री यादव के पास पहुंचे है जहां हमारे द्वारा दी गई शिकायत का उचित निराकरण किया जाए।



