जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अतिरिक्त कार्य का अतिरिक्त वेतन दिया जाये

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के संरक्षक दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि मध्य प्रदेश शासन के अधिकांश विभागों में नई भर्तियां नहीं होने के कारण तथा रिटायरमेन्ट के कारण अधिकारीयों एवं कर्मचारियों के पद रिक्त हो गए हैँ।
संगठन के दिलीप सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि विभागों में जूनियर अधिकारीयों और कर्मचारियों से वरिष्ठ अधिकारीयों तथा वरिष्ठ कर्मचारियों के पदों का काम लिया जा रहा है परन्तु इन्हें इस अतिरिक्त कार्य हेतु किसी भी प्रकार का अतिरिक्त भुगतान नहीं किया जा रहा है अर्थात किसी भी प्रकार का वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है जबकि शासन के स्पष्ट निर्देश हैँ कि अतिरिक्त कार्य का अतिरिक्त भुगतान किया जायेगा।संरक्षक दिलीप सिंह ठाकुर ने बताया कि
कर्मचारियों से एक पद के स्थान परदो, तीन, यहाँ तक कि चार पदों के स्थान का कार्य करवाया जा रहा है। उपयंत्री, कृषि विस्तार अधिकारी, कोषालय अधिकारी, आई टी आई प्राचार्य, वन कर्मी, वन मण्डल अधिकारी, सहायक थाना प्रभारी, सहायक शिक्षक, अनुविभागीय अधिकारी, कार्यपालन यंत्री, स्वास्थ्य कर्मी, जिला शिक्षा अधिकारी, नायब तहसीलदार, आर आई, पटवारी, अधीक्षण यंत्री, मुख्य अभियंता, सहायक ग्रेड -2, मानचित्रकार, चपरासी और कार्यभारित स्थापना के कर्मचारियों से भी उनके मूल पद के अतिरिक्त अन्य पदों का कार्य लिया जा रहा है। इन कर्मचारियों क़ो 8 घंटे के स्थान पर 12 से 14 घंटे लगातार कार्य करना पड़ रहा है लेकिन वेतन एक ही पद का दिया जा रहा है। ये उनके साथ नाइंसाफी है। वे शोषण का शिकार हो रहे हैँ।

संघ के संरक्षक दिलीप सिंह ठाकुर, भास्कर गुप्ता, दुर्गेश खातरकर,ऋषि पाठक,विश्वनाथ सिंह,अजब सिंह,समर सिंह,गंगाराम साहू,आसाराम झारिया,आकाश भील, भोगीराम चौकसे,नितिन तिवारी,विष्णु झारिया,अशोक उपाध्याय,जी टी झारिया, श्रीपाल आदि ने उपरोक्त गंभीर विषय पर शीघ्र निर्णय लेने के लिए किए गए पत्राचार क़ो सही कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88