पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा का संस्कारधानी में हुआ नगरागमन


जबलपुर दर्पण। अल्प प्रवास पर जबलपुर पधारे पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा का आगमन संस्कारधानी में हुआ। सर्वप्रथम उन्होंने आज रानीताल संभागीय कार्यालय में नवनियुक्त जिला भाजपा अध्यक्ष प्रभात साहू को पगड़ी शॉल श्रीफल से स्वागत किया। तत्पश्चात उनका आगमन पिछड़ा वर्ग मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी आदेश पटेल के निवास पर हुआ। श्री सिंह ने सभी को आगामी चुनाव 2023 के लिए 52% वोट शेयर बहुमत हासिल करने के लिए मार्गदर्शन दिया। उसके उपरांत जिला ग्रामीण अध्यक्ष संजय पटेल ने भगत सिंह कुशवाहा को शाल श्रीफल से स्वागत किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश सह संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ दीपक नाहर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कोऑर्डिनेटर राजेंद्र चौकसे, जिला सह संयोजक अनंत पांडे, आशीष चौरसिया, समसुल हुसैन भोपाल से अर्जुन मीणा, एपी तिवारी, एमके तिवारी,आरएस दुबे संतोष पाटीदार अरविंद पटेल शुभम सोनी उपस्थित रहे।



