मण्डला दर्पण

एकलव्य आदिवासी आवासीय विद्यालय की लापरवाही से छात्रा शिल्पा मरावी की मौत

निवास जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश के निवास तहसील अंतर्गत सिंगपुर पिपरिया स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा शिल्पा मरावी की इलाज के दौरान दुखद मृत्यु हो गई। इस घटना से संपूर्ण निवास क्षेत्र शोकाकुल है।

जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त को अन्य छात्रों के साथ शिल्पा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक इलाज के लिए उसे निवास अस्पताल लाया गया, लेकिन उचित चिकित्सा सुविधाओं के अभाव के चलते शिल्पा की हालत और बिगड़ गई। डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

इस हृदयविदारक घटना के बाद विद्यालय में तीन दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया गया है। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से दोनों छात्रावास अधीक्षकों एवं विद्यालय प्राचार्य को निलंबित कर दिया है। इनमें से दो को मंडला और एक को भोपाल अटैच किया गया है। इसके साथ ही स्टाफ नर्स की सेवा समाप्त कर दी गई है।

पूरा प्रशासनिक अमला जांच में जुटा हुआ है। इस घटना से क्षेत्रीय जनमानस में आक्रोश व्याप्त है और लोगों की मांग है कि जिम्मेदारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।

वहीं, भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने शोकाकुल परिवार को 50 हजार रुपए की राहत राशि देने की घोषणा की है।

यह घटना एक बार फिर आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े करती है। जनता की मांग है कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88