सतना दर्पण

राजा बाबा वॉटरफाल में पिकनिक मनाने गए 2 दोस्त डूबे, दोनों की मौत

  • सतना जबलपुर दर्पण । जिले में बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ है। परसमनिया पठार स्थित प्रसिद्ध राजा बाबा वॉटरफाल में शुक्रवार शाम पिकनिक मनाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। शनिवार सुबह एसडीआरफ और गोतोखोरों की टीम ने कई घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। युवकों के साथी रात तक उनकी तलाश करते रहे और फिर देर रात पुलिस को सूचना दी थी। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार शाम करीब 5 बजे हुआ। उचेहरा थाना क्षेत्र के पिपरी कला गांव के 8 दोस्त बालकृष्ण कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, कुसुमलाल कुशवाहा, पुष्पराज कुशवाहा, जीवनलाल विश्वकर्मा, सतीश कुशवाहा, अजय कुशवाहा और शिवम कुशवाहा तीन बाइक पर सवार होकर राजा बाबा वॉटरफॉल पहुंचे थे। मानसून के कारण उफान पर चल रहे झरने के खतरे को देखते हुए वन विभाग ने वहां सुरक्षा के लिए बैरिकेड्स लगा रहे हैं। लेकिन दोस्तों के समूह में से कुछ युवक इन चेतावनियों को नजरअंदाज कर नहाने के लिए झरने के कुंड में उतर गए। इसी दौरान 22 साल का बालकृष्ण कुशवाहा और 19 साल का अभिषेक कुशवाहा गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख उनके साथियों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वे असफल रहे। दोनों युवक उनकी आंखों के सामने ही डूब गए। हादसे के बाद घबराए हुए बाकी 6 दोस्त देर रात उचेहरा थाना पहुंचे और पुलिस को घटनाप की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रात में ही सर्च अभियान शुरू कर दिया। पुलिस को मौके से डूबे हुए युवकों के कपडे और अन्य सामान मिले हैं। रात ज्यादा होने के कारण शनिवार सुबह एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने मोर्चा संभाला। कई घंटों की कडी मशक्कत के बाद टीम ने एक-एक कर दोनों युवकों के शवों को गहरे पानी से बाहर निकाला। हादसे की खबर मिलते ही पिपरी कला गांव मंे मातम पसर गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88