पहाड़ के किनारे हो रहा पत्थरों का अवैध काला व्यापार

सीधी जबलपुर दर्पण । जनपद सिहावल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ागांव, ढमक, बिठौली, सुडवार में लगातार कैमूर पहाड़ के नीचे पत्थरों का अवैध परिवहन हो रहा है। लेकिन वन विभाग, खनिज विभाग और पुलिस की कार्यवाही नहीं होती। इससे यह सब समझ में आता है कि सबकी मिली भगत से अवैध पत्थरों का दोहन लगातार चलता है और प्रशासन सिर्फ आंख मिचौली करता है। पत्थरों का दोहन रात के 2 बजे से सुबह 8 बजे तक चलता है और कभी भी प्रशासनिक अधिकारी इस पर कोई पहल नहीं करते। इसमें कई लोगों की मिली भगत से परिवहन का दोहन चलता है। मजदूरों के माध्यम से रात को गिट्टी फोड़ने का काम चलता है और रात में लोड होता है। इसमें कई छुटपुट नेताओं का भी हांथ रहता है। बचाने के लिए जेसीबी के माध्यम से पत्थरों को निकाला जाता है। इसके बाद मजदूरों के द्वारा तोड़ा जाता है, फिर ग्रामों में पहुंचा के बिक्री किया जाता है। वहीं जब इसी बात को लेकर वन विभाग के डिप्टी रावत जी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की सूचना है तो हम कल ही इसकी जांच करवाते हैं और देखते हैं। कब से कब तक दोहन होता है मुझे आप सूचना दीजिए। प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी होते हुए भी पत्रकारों से लिखित रूप में जानकारी मांगते हैं। ऐसे में प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।



