कटनी दर्पण

कटनी में अवैध कॉलोनी निर्माण पर निगम की कार्यवाही

कटनी जबलपुर दर्पण । नगर निगम प्रशासन ने सोमवार को शहर के विभिन्न वार्डों में अवैध कॉलोनी विकास पर सख्त कार्रवाई की। निगमायुक्त नीलेश दुबे के निर्देश पर गठित दल ने बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण और सीमा चिन्हों को हटाने की कार्रवाई की। सुबह रामकृष्ण परमहंस वार्ड की सिक कॉलोनी में चल रहे अवैध कॉलोनी विकास कार्य पर निगम का बुलडोजर चला। यहां सड़क निर्माण की प्रारंभिक संरचना को ध्वस्त किया गया। इसके बाद दोपहर में वार्ड क्रमांक 43 महाराणा प्रताप वार्ड में लगभग दो एकड़ जमीन पर शुभम साहू और लखन साहू द्वारा की जा रही कॉलोनी विकास की गतिविधियों को रोका गया और अवैध निर्माण हटाया गया। इसी क्रम में आचार्य विनोबा भावे वार्ड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास करीब दो एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर भी कार्रवाई हुई। यहां पुरुषोत्तम राजेन्द्र वल्स युशली, चंद्रवती धतियाबाई, कल्लूबाई, सुम्मी, घरमीबाई चौधरी, रमेश, राजकुमार नरोत्तम, सुनीताबाई, संतोषी धनियाबाई, मनयुख भिरखुबाई और विशाल अग्रवाल सहित कई लोगों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को हटाया गया। साथ ही सीमा चिन्ह भी मिटा दिए गए और सभी को बिना अनुमति किसी भी तरह का कार्य न करने की कड़ी चेतावनी दी गई। कार्रवाई के दौरान अश्विनी पांडेय, मानेन्द्र सिंह समेत अतिक्रमण विभाग का दल मौजूद रहा। निगमायुक्त नीलेश दुबे ने कहा कि शहर में अवैध कॉलोनी निर्माण की शिकायतों पर सख्ती से कार्रवाई जारी है। उन्होंने सभी कॉलोनाइज़रों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का विकास कार्य करने से पहले नगर निगम से विधिवत अनुमति अवश्य लें, अन्यथा कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88