कटनी दर्पण

ढीमरखेड़ा ब्लॉक में भव्य स्वागत

ढीमरखेड़ा जबलपुर दर्पण । नवनिर्वाचित कटनी जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह का ढीमरखेड़ा ब्लॉक में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। आनंद मिश्रा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की अगुवाई में, जिला अध्यक्ष का स्वागत उमरिया पान से शुरू हुआ। यहां शिक्षक शिवकुमार चौरसिया, सरपंच अटल बिहारी, शैलेंद्र पौराणिक, मनोज परोहा, मनोज चौरसिया, सत्तू सोनी और मुकेश चौरसिया समेत कई लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद, काफिला ढीमरखेड़ा पहुंचा, जहां रामखिलावन मिश्रा,रंजीत सिंह,सुषमा सिंग,प्रकाश पटेल,निरंजन खटीक,,अतुल, कमलेश रजक, राममित्र शर्मा, दिनेश त्रिपाठी, प्रमोद पटेल और कुलदीप दुबे,राकेश बर्मन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जोशपूर्ण तरीके से उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर सभी ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने विचार साझा किए। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वह हमेशा उनके साथ हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। ढीमरखेड़ा के बाद, स्वागत का सिलसिला मुरवाड़ी और गनियारी गांवों में जारी रहा। गनियारी के बाद, दशरमन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए, कुंवर सौरभ सिंह ने सिलोड़ी में भी मिलन कार्यक्रम में भाग लिया। वहां भी उनका जोरदार स्वागत किया गया। सिलोड़ी में अपने संबोधन के दौरान, जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वह हमेशा उनके साथ थे, हैं और रहेंगे, और पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सभी से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88